06/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद में शुक्रवार को विद्यालय के प्राचार्य ए.के. दूबे के कुशल मार्गदर्शन में महात्मा नारायण दास ग्रोवर स्मृति दिवस के अवसर पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की मंगलकामना हेतु एक गरिमामय आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य महोदय व शिक्षकों ने महात्मा नारायणदास ग्रोवर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया, जिसमें प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने आहुतियाँ अर्पित कर विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं विद्यार्थियों की सफलता की कामना की.स्मृति दिवस के अवसर पर महात्मा नारायण दास ग्रोवर के आदर्शों एवं योगदान को स्मरण करते हुए प्राचार्य महोदय ने उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर का जीवन सादगी, सेवा और नैतिक मूल्यों का प्रेरक उदाहरण है. जिसे विद्यार्थियों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।उन्होंने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है. जिसे आत्मविश्वास,अनुशासन और निरंतर परिश्रम से सरल बनाया जा सकता है.उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं.इस अवसर पर बीके भारती,एमके सिंह,बीके सिंह,एके मिश्र,अंजीत कुमार,विजेता कुमारी,मलकीत सिंह,प्रशांत घोषाल की गरिमामयी उपस्थिति रही.