02/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सोमवार को कुसुंडा क्षेत्र विभिन्न इकाइयों से सेवनिवृत हुए 18 कर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई. कार्यक्रम का आयोजन मटकुरिया स्थित किया गया.जिसमे एक अधिकारी राजेश कुमार (मुख्य प्रबंधक खनन) सहित कर्मचारियों मे ओम प्रकाश पाठक, बंशी गोप, राम प्रसाद धिकार,मुकेश कुमार यादव,मो आजाद अंसारी,मंशु रजक,शैलेन्द्र कुमार सिंह,जगदीश भुईया,सतीश मोदी,बिरेन्द्र प्रसाद,सुशीला देवी,गुरू चरण गोप,जयराम राजभर,विजय दास,अर्जुन नोनिया,बालदेव तुरी,बिरजु नोनिया को जीएम निखिल बी त्रिवेदी एचआर हेड योगिता सकलानी सहित अन्य अधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर मोमेंटो दे सम्मानित किया व उपहार स्वरूप ट्राली,घड़ी,स्वीट्स भेट कर विदाई दी.जीएम त्रिवेदी सहित अन्य आधिकारियों ने सेवानिवृत अधिकारी सहित कर्मचारियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए नई पारी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दी.मौके पर एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग,प्रशांत मोहन,आरएस सिंह,चंद्रप्रकाश,सुनील सिंह,विशाल कुमार,मनीष कुमार,ब्रह्मदेव हजाम,कुंदन रविदास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.