02/02/2026
AKS डेस्क
धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद के प्रत्याशी के तौर पर दिलीप पासवान ने नामांकन कर अपना दावा पेश की।नामांकन के लिए दिलीप पासवान अपने समर्थकों के साथ मटकुरिया स्थित आवास से निकले.मटकुरिया मे समर्थकों ने उनको माला पहनाकर जोड़दार स्वागत किया.समर्थकों ने दिलीप पासवान के जीत को लेकर दावा किया.वहीं धनबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर धनबाद मेयर प्रत्याशी दिलीप पासवान ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार,सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया.नामांकन के उपरांत दिलीप पासवान ने पत्रकारों से बात की और धनबाद के विकास को लेकर बताया कि धनबाद नगर निगम की आम जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं.पानी की समस्या,सड़क जाम,प्रदूषण और नागरिक सुविधा का अभाव से जनता जूझ रही है.मेरा विजन है कि धनबाद में पानी बिजली की निर्बाध आपूर्ति, प्रदूषण पर रोक,कचड़ा का निष्पादन, और विस्थापन की समस्या का मूल से अंत किया जाय.वहीं दिलीप पासवान ने कहा कि निगम चुनाव अपने समय से देरी हो रही है पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में उत्साह रहेगा.मैं धनबाद के लोगों से अपील करता हूं कि मुझे एक बार मौका दे मैं धनबाद का विकास करके दिखाऊंगा.