01/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : रविदास विचार मंच की ओर से रविवार को रविदास आश्रम भूली में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की 649 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो विशिष्ठ अतिथि यादव महासभा के जिला अध्यक्ष आरएन सिंह यादव, शिशिर महतो,जीतू पासवान,अशोक यादव,रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, पंकज कुमार सिंह राणा दत्त आदि उपस्थित है. कार्यक्रम का अध्यक्षता भूली रविदास विचार मंच के अध्यक्ष मोहन राम,स्वागत भाषण महासचिव छोटू राम, मंच संचालन मानस रंजन पाल कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने किया.कार्यक्रम के अंत में छोटू राम के द्वारा क्षेत्र के गरीब गुरबो के बीच कंबल का वितरण किया गया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आज हम लोग संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयंती मना रहे हैं उनके विचारों को समाज के बीच लाना है तभी समाज का उत्थान होगा. रविदास विचार मंच के अध्यक्ष मोहन राम ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मंच के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है. उनके विचारों को अमल करने की जरूरत है सभी समाज का उत्थान होगा.मौके पर मंच की ओर से रामदेव दास, रामसागर राम, सुरेश दास,कमलेश कुमार, मुंशी दास,उपेंद्र रविदास,बबलू कुमार,दीपक रविदास,संजय राम,मजय कुमार,संजय दास, शिव कुमार दास,आकाश कुमार,सुदामा राम,रोहित कुमार,गजेंद्र कुमार,विनोद कुमार,शंभू प्रसाद राम आदि उपस्थित थे.