30/01/2026
AKS डेस्क
धनबाद : नगर निगम चुनाव–2026 के चलते वार्ड संख्या 16 से पार्षद पद के लिए शिवानी तिवारी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में औपचारिक रूप से कदम रख लिया।इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों और जनता से हाथ जोड़कर अपील की कि पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी उनका भरोसा और आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 16 के विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और जनता की आवाज़ को नगर निगम में मजबूती से प्रस्तुत करना है।शिवानी तिवारी के नामांकन पत्र लेने के साथ ही चुनावी तैयारियां तेज़ हो गई हैं और उनके समर्थक जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं।इस वार्ड में मतदाता अब तय करेंगे कि किसे अपना समर्थन देकर नगर निगम में प्रतिनिधित्व का अवसर देंगे।