29/01/2026
धनबाद : आंचल फाउंडेशन ने लिखो मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया.इसकी शुरूआत राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार से किया गया.लक्ष्मी नारायण स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, शिशु विहार, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग, डी ए वी मध्य विद्यालय, आनंद भवन विद्यालय, के सी गर्ल्स स्कूल, एकेडमी स्कूल, गुजराती मध्य विद्यालय सहित 15 विद्यालय को इस कार्य के लिए आह्वान किया गया.कार्यक्रम का मकसद: आज के अधिकतर बच्चें लिखना भूल गए हैं। पत्र लिखना तो एकदम भूल गए है। आंचल फाउंडेशन की चाहत हैं कि इसी बहाने बच्चे कुछ पढ़े कुछ लिखे,भविष्य के जागरुक सचेत नागरिक बने.बच्चे पोस्टकार्ड में धनबाद में एयरपोर्ट बने इसका प्रस्ताव आगामी विधानसभा सत्र में पारित करवाने का अनुरोध करेंगे मुख्यमंत्री से।पोस्ट कार्ड पत्र वगैरह का खर्च आंचल फाउंडेशन उठा रही है.सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों ने आंचल फाउंडेशन के इस नेक पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की.कई विद्यालय ने पोस्ट कार्ड लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा जैन साहब आप कितना खर्च करेंगे.ये खर्च विद्यालय करेगा.आप जो कर रहे हैं. वो अनुकरणीय,सराहनीय, स्वागत योग्य कार्य हैं.कुछ विद्यालय ने कहा कि इसे हम लोग, अपने सभी शाखाओं में भी करवाएंगे।एक विद्यालय में शिक्षक पढ़ा रहे थे.नेकी कर कुंआ में डाल.तभी मैं वहां पहुंच गया.उन शिक्षक महोदय ने मुझे प्रणाम किया और बच्चों से कहा. ये है श्रीमान अनिल कुमार जैन.इन्हें मैं पिछले 15 साल से ज्यादा से परिचित हूं.नेकी कर और भूल जा के उत्कृष्ट उदाहरण है ये.आपके विद्यालय में जो ये बड़े बड़े पौधे लगे हैं.इन्होंने ही बहुत साल पहले दिए थे.हम लोग पोस्ट कार्ड लिखो मुख्यमंत्री जी के नाम अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।सुनकर बहुत ही ज्यादा आत्मसंतुष्टि मिली.आंचल फाउंडेशन की तरफ से संयोजक अनिल कुमार जैन, अशोक चौधरी, रवि केशरी थे.