29/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : जनता श्रमिक संघ के महामंत्री सह झरिया विधायक रागनी सिंह ने गुरुवार को कुसुंडा एरिया 6 क्षेत्रीय समिति असंगठित मे गोधर बस्ती के रहने वाले गोपाल रवानी को क्षेत्रीय सचिव के पद पर मोनोनीत किया है. और महाप्रबंधक से आग्रह करते हुए कहां की औद्योगिक संबंध को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय सचिव संगठित को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें. मौके पर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह , सुंदर क्षेत्र संख्या 6 संगठित के अध्यक्ष नवीन पंडित ने मनोनीत हुए गोपाल रवानी को बधाई दी.वहीं श्री रवानी ने कहा कि कुसुंडा एरिया के तमाम कामगारों की समस्या को हल करने को लेकर हमारा संगठन हर समय तैयार रहेगा.मजदूरों के हक और अधिकार को हर हाल में रक्षा करने का काम किया जाएगा.