27/01/2026
झारखंड में नगर निकाय चुनाव से जुड़े सारे कयासों पर अब विराम लग चुका हैं. आज झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई. 48 नगर निकायों का 23 फरवरी को चुनाव होगा. साथ ही कल चुनाव की अधिसूचना जारी होगी.नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रहेगी.नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी हैं.वहीं 7 फरवरी को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा.वोटिंग 7 से 5 बजे तक होगी. इसके अलावा मतगणना 27 फरवरी होगी.बता दें कि, इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने आज दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी.जिसमें उन्होंने कई जानकारी दी.जैसे 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए ये चुनाव होंगे. नगर पालिका क्षेत्र में कुल 43 लाख 23 हजार 574 मतदाता है, जिनमें 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष और 21 लाख 26 हजार 227 महिला हैं. इस चुनाव में Nota का कोई प्रावधान नहीं होगा. इसके अलावा चुनाव में ऑब्जर्वर और एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे.साथ ही आज से सभी 48 नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.