27/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद में राष्ट्रीय पर्व 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया.मुख्य अतिथि बी.के.झा,एजीएम, बीसीसीएल, कुसुंडा, एरिया-6 ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला.उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.विद्यालय के प्राचार्य ए.के.दूबे ने आगत अतिथियों का स्वागत किया.उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए हम सभी को अपने अंगीकृत कर्मों के प्रति सजगतापूर्वक कार्य करना होगा.मुख्य अतिथि ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में जीत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता, एरिया मैनेजर(फाइनांस) की गरिमामयी उपस्थिति रही.आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा.