25/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : रविवार को करकेन्द स्थित डैफोडिल्स बचपन एंड एकेडमी में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय चंडीचरण बनर्जी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर की गई.इसके पश्चात कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया.ड्राइंग प्रतियोगिता में कुल 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को उनकी कक्षा एवं आयु के अनुसार पाँच समूहों में विभाजित किया गया.जिससे सभी बच्चों को समान अवसर मिल सके.नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण और सृजनात्मक माहौल बना रहा.प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के बाद विभिन्न समूहों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया.विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तापस बनर्जी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को नया मंच मिलता है.उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेंविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.