24/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : शुक्रवार को मटकुरिया स्थित कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में सरस्वती पूजा के मौके पर माँ शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई जिसमें विद्यालय के निर्देशक राहुल कश्यप ने विधिवत फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर कश्यप सर ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ वाद्य यंत्र नृत्य और संगीत की भी जानकारी आज के समय में बेहतर कैरियर का विकल्प बन रही है।जिसमें विद्यार्थियों को प्रयास कर अपना बेहतर करना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राहुल कश्यप, उपसचिव रवि शंकर पटेल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमति ज्योति दीक्षित, उपप्रधानाध्यापक पप्पू कुमार पासवान विद्यालय के सारे विद्यार्थी एवं सारे शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।स्कूल के प्राचार्य ज्योति दीक्षित ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हमारे स्कूल में आज 23 जनवरी को कक्षा नर्सरी से अष्टम तक 50 से अधिक बच्चों का एडमिशन शुल्क माफ किया गया जिसमें नए बच्चों के अभिभावक हर्ष के साथ अपने बच्चों का नामांकन कराया। हर साल की भांति इस साल भी स्कूल प्रांगण में सरस्वती पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से मनाया गया कल यानी 24 जनवरी 2026 को विद्यालय के प्रांगण में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त मटकुरिया वासियों को निमंत्रण दिया जाता है।मुख्य झलकियाँ
1. मटकुरिया स्थित कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में सरस्वती पूजा का आयोजन
2. विद्यालय के सारे विद्यार्थी एवं सारे शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया
3. सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर 23 जनवरी से 31 जनवरी तक एडमिशन शुल्क फ्री।