24/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : गायत्री कुंज अपार्टमेंट कुसुम विहार फेज -2 में सरस्वती पूजा का आयोजन शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ किया गया.जिसमें प्रातः माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई एवं संध्या में आरती के बाद विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई जिसमें बच्चों और महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं कार्यक्रम के अंत में विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. बच्चों के वर्ग में माचिस की तीली से सूरज बनाने की प्रतियोगिता में अवनी राज ने प्रथम एवम् इशिका ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया । महिलाओं के लिये आयोजित प्रतियोगिता में ज्योत्सना देवी ,रितु देवी, राजश्री देवी,रीती देवी ने पुरस्कार प्राप्त किया.कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश ने किया.उक्त आयोजन में मलय टीकादार,अरुण सिंह,मौसमी टीकादार,चन्द्र प्रकाश,उमाकांत शाहू, कुमार गौरव दीक्षित, राजा सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाई गई.उक्त कार्यक्रम के बारे में मलय टीकादार एवम् अरुण सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया जाता है कि हर कोई एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करें और सोसाइटी में लोगों के बीच अच्छे रिश्ते बने रहे.