23/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी अंतर्गत केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र नया धौड़ा के रहनेवाले बनारसी लाल प्रसाद की पत्नी साधना देवी(42),पुत्री अंशिका कुमारी(15) व पुत्र अमन कुमार (7),केंदुआ 5नंबर राजपूत बस्ती की रहनेवाले आदेश रवानी की पत्नी मंजू देवी (34) को सिरदर्द, उल्टी,चक्कर आने की शिकायत के बाद कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जिन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया.अस्पताल के डॉ शशि कुमार रवि ने कहा कि सभी मरीज गैस प्रभावित क्षेत्र से आए थे.जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख इलाज करना पड़ा.मरीजों को सलाइन भी चढ़ाना पड़ा.फिलहाल सभी मरीजों की स्वास्थ ठीक है.उन्हें जांच के बाद सभी को उचित परामर्श व दवा दिया गया.जबकि आदेश रवानी को ओपीडी में स्वास्थ जांच कर उचित दवा दिया गया.