22/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी अंतर्गत केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र नया धौड़ा के रहनेवाले बनारसी लाल प्रसाद की पत्नी साधना देवी(42),पुत्री अंशिका कुमारी(15) व पुत्र अमन कुमार (7) सिरदर्द, उल्टी,चक्कर आने की शिकायत के बाद बुधवार की देर शाम जबकि गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे केंदुआ 5नंबर राजपूत बस्ती की रहनेवाले आदेश रवानी की पत्नी मंजू देवी (34) को कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जबकि आदेश रवानी को ओपीडी में स्वास्थ जांच कर उचित दवा दिया गया.फिलहाल अस्पताल में दो महिला और दो बच्चे मिलाकर कुल चार मरीज गैस प्रभावित क्षेत्र के उपचार के लिए भर्ती है.
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि कुमार रवि सहित अस्पताल कर्मी रमेश कुमार बालोटिया, सिस्टर उमा कुमारी भर्ती महिला के इलाज में लगे हुए हैं. डॉ शशि कुमार की ने बताया कि गैस प्रभावित क्षेत्र से इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को इलाज के उपरांत गैस प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह देने के साथ जरूरी दवा दिया जाता है.बताते चले कि करीब एक माह बीस दिन पूर्व केंदुआ राजपूत बस्ती, कुसुंडा एरिया के ओल्ड जीएम बंगला, केंदुआ पांच नंबर इमाम बाड़ा, केंदुआ नया धौड़ा के इलाके में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिसाव की घटना हुई थी. इसके बाद से गैस रिसाव की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम बोरहोल कर नाइट्रोजन फ्लसिंग कार्य में जुटी हुई है.