22/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला नगर टीवी सेंटर स्थित न्यू बी टाइप 14 नंबर ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 122 में रहनेवाले बीसीसीएलकर्मी बीनय कुमार सिंह के आवास में गुरुवार की शाम भयानक आग लग गई.जिससे घर में लगे टीवी,एसी,दीवान पलंग,सोफा,गद्दा,दरवाजा,
खिड़की सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया.घटना के बारे में बीसीसीएलकर्मी बीनय सिंह ने बताया कि वे धनसार कोलियरी में ड्यूटी में थे,जबकि उनकी फैमिली घर पर थी.आग लगने के बाद हो हल्ला पर आस पास के लोगों ने दमकल की गाड़ी बुलवा आग बुझवाया.घर का सारा सामान जल गया है.आग संभवतः शॉट सर्किट से लगी है.काफी समय से पुराना वायरिंग बिल्डिंग में कराया गया है.उसी से सभी क्वार्टरों में बिजली सप्लाई की जाती है.समय समय पर मेंटेनेंस का कार्य होता तो शायद ये घटना न घटती.घटना में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है.