22/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द न्यू सुदामाडीह कोलनी मे रहने वाले करीब 45 वर्षीय अजय सिंह को बुधवार की रात करीब 12:30 बजे गोली लगने से मौत हो गई. परिजनों ने खून से लथपथ अजय सिंह को पहले पाटलिपुत्र अस्पताल ले गया.जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर ने एसएनएमसीएच पाताल भेज दिया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.वह मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने पड़ोस के ही टीटू सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है.उसने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले टीटू सिंह से किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई जिसके बाद आरोपी टीटू सिंह ने मेरे पिता पर फायरिंग कर दिया.गोली उनके सीने में लगी थी.घटना के बाद आनन फानन में हमलोगो ने उन्हें अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद से आरोपी टीटू सिंह फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.वही थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है.पहले वे दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे.इधर दो-चार महीने से दोनों के बीच आपसी विवाद बढ़ गई थी.पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.