21/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बीसीसीएल की ओर से
बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन बीसीसीएल डायरेक्टर एचआर हेड मुरली कृष्ण रमैया,बीसीसीएल सीएमएस डॉ पूनम दुबे,कुसुंडा जीएम निखिल बी त्रिवेदी,जीएम एके सिंह,एजीएम बीके झा,कुसुंडा एचआर हेड योगिता सकलानी पीओ संजय कुमार, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ से जुड़े केके सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके उपरांत एचआर हेड श्री रमैया को जीएम श्री त्रिवेदी ने गुलदस्ता देकर स्वगात सम्मान किया.डीएवी विद्यालय प्राचार्य अजीत कुमार दुबे ने भी एचआर हेड श्री रमैया, बीसीसीएल सीएमएस डॉ पूनम दुबे सहित अन्य अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया.एचआर हेड श्री रमैया ने अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल सीएमडी की सोच है लोगो का स्वास्थ और बेहतर चिकित्सा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,उसी के तहत डीएवी का ये ग्राउंड स्वास्थ जांच शिविर लगाने के लिए चुनाव किया गया.ताकि बच्चे भी स्वास्थ के प्रति जागरूक हो और लोगो को जागरूक करे.सभी एरिया में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.बीसीसीएल की पहली प्राथमिकता लोगो का स्वास्थ है.आगे उन्होंने कहा की यह एक नई पहल है, जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है. समय समय पर सभी को अपना स्वास्थ्य जाँच कराना चाहिए.सीएमओ डॉक्टर पूनम दूबे ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हैं. शिविर में डॉ पूनम दुबे, डॉ संतोष,डॉ साक्षी,डॉ यू मौलिश, डॉ रोहिणी कुमारी, डॉ एस पंडित, डॉ वी जयपुरियार, डॉ कुमार सौरभ, डॉ श्वेता रश्मि व उनको सहयोग करने वाले मेडिकल टीम में शामिल कुसुंडा क्षेत्र के रवि कुमार सिंह,आदित्य पांडेय,नंदलाल राम,रेखा कुमारी,प्रमिला मोदी,सुनीता कुमारी,भरत हाड़ी ने शिविर में आए कुल 275 लोगो का स्वास्थ जांच किया. सभी लोगों को डाक्टरों ने उचित परामर्श दे मुफ्त दवा दिया गया. मौके पर जीएम निखिल बी.त्रिवेदी,ए.के.सिंह,एजीएम बीके झा,पीओ संजय कुमार,अनिल कुमार सिंह,देवाशीष बाग,अतुल शर्मा,चंद्रप्रकाश,तुषारकांत सहित कुसुंडा क्षेत्र के अन्य अधिकारी डीएवी स्कूल के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.