18/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : रविवार को भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ (1213/S-A-1872) झारखंड प्रदे ईकाई धनबाद जिला अंतर्गत पुराना बाजार युवा प्रगति संगठन डोम समाज के सम्मानित सदस्यों ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण करते हुए धनबाद महानगर समिति का विस्तार किया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार,प्रदेश प्रधान उपाध्यक्ष प्रकाश राम,प्रदेश प्रधान महामंत्री पंकज कुमार आदर्श,बोकारो जिला अध्यक्ष संतोष राम,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार,बोकारो महानगर अध्यक्ष रवि राम,धनबाद प्रखंड समिति सदस्य आकाश कुमार रहे.कार्यक्रम में पूरे हर्षोल्लास से माताएं बहनें भाई बंधु वरिष्ठ अभिभावकों एवं बच्चों की उपस्थिति में धनबाद महानगर समिति का विस्तारीकरण किया गया जिसमें अध्यक्ष रंजीत राम,कार्यकारी अध्यक्ष बिरजन राम, उपाध्यक्ष गोविंद राम,सूरज राम,महामंत्री प्रीतम राम,सचिव मन्ना राम,उपसचिव मुकेश राम,संगठन सचिव अरुण राम,प्रवक्ता
रवि राम,संगठन मंत्री देवाराम,सूचना मंत्री रिंकू राम,कोषाध्यक्ष नीरज राम,सूचना प्रभारी टिंकू राम,सलाहकार सदस्य भत्तु राम,आजाद राम,राज कपूर राम,कार्यकारिणी सदस्य मनोज राम, राजा राम को नियुक्त किया गया.