14/10/2025
धनबाद // युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) ने कुम्हारपट्टी (दुहाटांड) में स्थानीय कुम्हार कामगारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का संचालन युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने किया।दिलीप सिंह ने मिट्टी की सजावट और दीयों के निर्माण में लगे कुम्हारों जितन पंडित, ब्रह्मदेव पंडित, लालू पंडित, मथुरा पंडित, कैलाश पंडित, मीणा देवी और ननकी देवी को सम्मानित किया। मौके पर दिलीप सिंह ने कहा कि देश में पारंपरिक सांस्कृतिक कला को संरक्षित करने की आवश्यकता है और केंद्र तथा राज्य सरकार को कुम्हारों को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। श्री सिंह ने लोगों से अनुरोध किया कि लोग दीपावली में घर और प्रतिष्ठानों को कुम्हारों के बनाए दीयों से सजाकर उनकी कला को पुनर्जीवित कर उनकी कला को सम्मान दें।दिलीप सिंह ने कहा कि इस प्रयास में पूरे सनातनी समाज को एकजुट होकर जुड़ने की आवश्यकता है।ताकि इस दीपावली हमारे कुम्हार भाइयों के घर भी खुशियों से भरी रहे।युवा संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मिट्टी के दीये को शुभ माना है,लेकिन आजकल लोग आधुनिक सजावट,जैसे चीनी झालर और लाइटों का उपयोग करने लगे हैं।हमें पारंपरिक दीयों की ओर लौटने की आवश्यकता है।मोर्चा ने आर्थिक रूप से कमजोर कुम्हारों के लिए एक कोष की स्थापना की है,जिससे उनकी मदद की जा सके।कुम्हारों के दीये और कला हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिसे हमें मिलकर संरक्षित और पुनर्जीवित करना होगा। लोगों को दीपावली की सजावट स्थानीय दीयों के साथ मनानी चाहिए। इस अवसर पर दिलीप सिंह, प्रवक्ता पप्पू सिंह, सोनी सिंह सरदार, बड़े महतो, वीरेंद्र कुमार सोनकर, अरुण पंडित, मुकेश सोनी, विजय साव, सनी सिंह, बुचून यादव, निर्भय सिन्हा, राजा तिवारी, रवि साव, मिंटू साव आदि मौजूद थे।