आज का सच न्यूज़, धनबाद (22- सितंबर-2025)। महालया के साथ ही मौसम ने रंग बदल लिया। बारिश का दौर शुरू हो गया। वर्षा की गतिविधि अगले कई दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। 24 व 25 को गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग से जारी सूचना में बताया गया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती घेरा बन गया है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान लो प्रेशर जन्म ले सकता है।
इससे पूरे राज्य में वर्षा होगी। 25 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में फिर एक नया लो प्रेशर सक्रिय होगा। इससे अगले कई दिनों तक बादल बरसेंगे।