13/01/2026
धनबाद : मंगलवार को धनबाद के जन समस्या को सुनने के लिए जनता के बीच में गई और उनके समस्याओं को सुन कर निदान निकालने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रमा सिन्हा ने वार्ड नंबर 30 में रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले पानी ,बिजली ,रोड, नाली की समस्याओं को सुना। महिलाओं ने अपने दर्द को बयान किया क्योंकि हर घर से नगर निगम टैक्स लेता है पर जनमानस को आम सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। इस कार्य में वार्ड के मंटू साव जी ,रीना साहू जी , भगीरथ दासजी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। नगर निगम के जर्जर स्थिति की पोल हर दिन खुल रही है और रमा सिन्हा ने ये ठाना कि आम जनमानस के आम सुविधाओं से उन्हें वंचित नहीं रखा जा सकता उनको हर तरह से उनका हक मिलना चाहिए चाहे वो पानी हो नाली हो रोड हो समस्याओं का निदान करना ही पड़ेगा। मुहल्ले में पुष्पा देवी, डोली देवी,गीता देवी, रीता देवी ,अशोक दास, हीरा दास साथ में रहे।