11/01/2026
टुंडी: पश्चिमी टुंडी मनियाडीह पोखरिया शिबू सोरेन आश्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुजी के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गुरुजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। टुंडी विधानसभा क्षेत्र झामुमो वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने गुरुजी के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया व युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर बसंत महतो,झामुमो अध्यक्ष फुलचंद किस्कू, रशीद अंसारी, अनवर अंसारी, बबलू सिंह,छोटू अंसारी, रामेश्वर बास्की, सुनिल मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, मैनेजर हेम्ब्रम, सुरेन्द्र सोरेन, राजकिशोर महतो,आदि मौजूद थे। इसके बाद टुंडी शिबू सोरेन डिग्री कालेज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। यहां विधायक मथुरा प्रसाद महतो व प्रिंसिपल डॉ गोरांग भरद्वाज ने स्व सांसद शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद पूर्वी टुंडी पोखरिया अनाथ विद्यालय में भी गुरुजी का जन्म दिन मनाया गया।