03/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : अम्बेडकर कल्ब छोटा खरिकाबाद धनबाद के तत्वावधान मे शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले जी की जयन्ती मनाई गई.कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंटु दास ने किया तथा संचालन बबलू दास ने.सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फूले जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया.कार्यक्रम के दौरन वक्ताओ ने कहा की माता सावित्रीबाई फूले के संघर्ष के कारण ही आज देश मे महिलाए समृद्ध हुई है आज देश की महिलाए हवाई जहाज उडा रहीं है और एक समय था जब स्त्रियों को पढने लिखने का अधिकार नही था महिलाओ को केवल पुरूषों के सेवा का साधन माना जाता था उस वक़्त महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने मन मे इस क्रु व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की ओर माता सावित्रीबाई फुले को तमाम बाधाओं को पार कर सावित्रीबाई जी को देश की पहली शिक्षिका बनाया और महिलाओ के लिए स्कुल खोले उस वक़्त इस कार्य मे ज्योतिबा फुले जी को उनके एक मुस्लिम दोस्त ने मद्द की और उनकी बहन फातिमा शेख ने स्कुल खोलने के लिए अपनी जमीन दान की ओर सावित्रीबाई जी के हर कदम मे उनका साथ दिया.कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजेश दास,राजु दास,संजीत दास,राजेंद्र दास,रोहित,बलराम दास,कामेश्वर दास,कनहाई कुमार,प्रदीप कुमार,मुकेश,मनोज,दीपक बाउरी,बहादुर दास,अजीत दास,धन्नु कुमार,मोहन दास,सिद्धार्थ कुमार,भरत कुमार,सनोज कुमार दास आदि उपस्थित हुए.