21/12/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केन्दुआ चार नंबर ईदगाह मैदान में ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन की ओर से रविवार को 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह दृश्य इतना मनमोहक था कि इसे देखने के लिए दूर-दराज़ से हज़ारों लोग पहुँचे थे.फाउंडेशन ने लगातार पांचवें वर्ष भी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ 21 ज़रूरतमंद बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया.घर गहरसती के समान देकर दूल्हा दुल्हन को विदाई दी गई.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो असलम मंसूरी और राजकुमार महतो (राम रहीम )उपस्थित हुए.जिनका स्वागत बुके और शॉल देकर किया गया.श्रीमती सिंह ने ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का सामूहिक विवाह का आयोजन समाज के लिए एक नेक कार्य है.फाउंडेशन ने समाज में एक अच्छा संदेश देने का काम किया है.इस तरह के सामूहिक विवाह सभी जाति धर्म के लोगो को करना चाहिए.ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के फाउंडर गुलाम ख्वाजा ने बताया कि फाउंडेशन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराती है.आगे भी इस तरह का आयोजन कराती रहेगी.इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी सदस्यों का योगदान रहा.कार्यक्रम में जयप्रकाश चौहान,अनु पासवान, रुस्तम अंसारी,मनोव्वर हुसैन,शमशेर अंसारी,राजन कुरैशी ,गोपाल भूवानिया, राजा अंसारी,मो. जमील, मंजूर अंसारी, मुमताज़ आलम, जावेद अंसारी,गुलाम अहमद रजा, मो. निज़ाम,मुन्ना कुरैशी, इदू अंसारी अन्य उपस्थित थे.