16/12/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स कार्यालय प्रांगण सुसनीलेवा, धनबाद वार्ड- 22 क्षेत्र के आस पास में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद बूढ़े-बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड लोकसभा चुनाव के पूर्व ब्रांड एम्बेसडर और किन्नर समाज के झारखंड प्रदेश सचिव स्वेता किन्नर ने शिरकत की और कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू बाल एकेडमी के निदेशक राजेश मंडल, शिक्षिका सह एडवोकेट विनीता विजय और डालसा सदस्य ऋचा प्रसाद मौजूद थे।इस अवसर पर 321 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिन्हें जरूरत था वो आकर लें गये।ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने कहा कि आगे भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और रोड किनारे रहने वाले बेबस और लाचार लोगों के बीच रात में घूम-घूमकर कंबल वितरण करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स के केंद्रीय सदस्य अमित रवानी, चिरंजीत मंडल, रणजीत मंडल, पूनम कुमारी, सहनाज साही, देश नारायण मुर्मू, नीरज चन्द्रवंशी, पूर्णेन्दु मिश्रा, अनिकेत कुमार, राहुल मंडल, सचिन, भजन, राज और ऋतिक सहित कई लोग मौजूद थे।