06/10/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी कंसारी मंडल का निधन हो गया है। वह झारखंड आंदोलनकारी, धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, और झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष थे। इसके अलावा, वह शहीद मनींद्रनाथ मंडल फाउंडेशन के संगरक्षक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य भी थे।दुर्गा पूजा दशमी के दिन उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष युवा नेता समाजसेवी गौतम कुमार मंडल जी उनके अंतिम सांस लेने के समय अस्पताल में मौजूद थे।झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति ईश्वर से प्रार्थना करता है कि श्री कंसारी मंडल जी की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की ताकत दे। भगवान श्री कंसारी मंडल जी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की ताकत दें।