07/12/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज धनबाद जिला कमेटी के विस्तार को लेकर रविवार को गोधर स्थित शहीद नेपाल रवानी स्मारक विद्यालय में बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणवीर प्रताप रवानी ने की.इस दौरान समाज की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष दिलीप रवानी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.बैठक में पदाधिकारियों के बीच हुई आपसी चर्चा और सहमति के बाद धनबाद जिला कमेटी का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया.नवनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारी इस प्रकार हैं—जिला उपाध्यक्ष: महेश्वर रवानी,बासुदेव रवानी, निर्माइ रवानी.जिला सचिव: विकास रवानी, रंगलाल रवानी, गणेश रवानी.जिला कोषाध्यक्ष: प्रदीप रवानी.जिला कार्यकारिणी सदस्य: परितोष रवानी, विमल रवानी.प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों में चयनित—धनबाद प्रखंड अध्यक्ष: विकास रवानी,प्रखंड महामंत्री: प्रकाश रवानी,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष: सुनील रवानी,महामंत्री: बिरजू रवानी,महासचिव: कृष्णनंदन रवानी.कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय कमेटी महासचिव मानिक रवानी,केंद्रीय कोषाध्यक्ष अशोक रवानी,समाज के संस्थापक हरिपद रवानी सहित सुरेंद्र रवानी, हरि रवानी, आलोक रवानी, सत्यजीत रवानी, सुदर्शन रवानी, राजू रवानी, अनिल रवानी भी उपस्थित थे.