05/12/2025
धनबाद : बाल विवाह जेंडर हिंसा एवं डिजिटल हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुट हो की आह्वान पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा 16 दिवसीय अभियान के तहत महुदा कुमारडीह फुटबॉल मैदान में किशोरी/महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.उक्त प्रतियोगिता में स्टार किशोरी मंच लुटुटांड़ , बुलंद आवाज किशोरी मंच कुमारडीह, एकता किशोरी मंच बेलाखोंदा, आशा किरण मंच कंचनपुर ,नई पहल किशोरी मंच कदमटांड़ , प्रेरणा किशोरी मंच मंझलाडीह आदि गांवों के छः टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें फलाने गांव की किशोरी टीम विजेता -स्टार किशोरी मंच लुटूटांड उपविजेता -नई पहल किशोरी मंच कदमतांड़ किशोरी टीम रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में पुजा कुमारी,दीपा रवानी, माला देवी,गुलनाज बानो थी, प्रतियोगिता का संचालन ट्रस्ट की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर पुजा कुमारी के द्वारा किया गया.प्रथम स्थान द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया.प्रतियोगिता के अंत में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट संस्थापक शंकर रवानी किशोरियों/महिलाओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि बाल विवाह, जेंडर आधारित हिंसा व भेदभाव एवं डिजिटल हिंसा को खत्म करने का खेलों का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के माध्यम से किशोरियां एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करती है.श्री रवानी ने कहा कि क्षेत्र कि किशोरी एवं महिलाये एकजुट होकर जेंडर हिंसा,बाल विवाह के खिलाफ एक जुट हो रही है! वहीं ट्रस्ट की सचिव हलिमा एजाज ने महिलाओं एवं किशोरियों का सर्वांगीण विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया.आगे उन्होंने कहा कि खेल खेलने से किशोरियों में झीझक और संकोच टुटता है.आज बहुत सारी किशोरियां खेलों के माध्यम से अपने गांव, कस्बे और देश का नाम रौशन कर रही है और अपना भविष्य भी उज्जवल बना रही है.वहीं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिनोद महतो ने किशोरियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.प्रतियोगिता को सफल बनाने में ममता रवानी,नईमुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी,तिलक धारी रवानी आदि की अहम भूमिका रही.