26/11/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भाकपा माले का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला कमिटी धनबाद की ओर से जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक में संविधान बचाओ-मजदूर किसानों का अधिकार बचाओ दिवस के रूप में मनाया. इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने चार श्रम कोड को रद्द करो मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला. "चार श्रम कोड रद्द करो.संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ मजदूर - किसानों के अधिकारों पर हमला करना बंद करो.आदि नारा लगा रहे थे। चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया
सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ0 हलधर महतो ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को देश ने अंगीकार किया था.इस लिए पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है.आज के दिन ऐतिहासिक किसान आंदोलन का 5वीं वर्षगांठ है.देश के किसानो ने तीन कृषि काला कानून के खिलाफ लंबा संघर्ष किया.जबरदस्त आंदोलन के बल पर केंद्र के मोदी सरकार को घुटना टेकने पर मजबूर किया था और कृषि कानून को वापस लेना पड़ा.21 नवंबर को पुन: मजदूर विरोधी चार श्रम कोड को देश भर में लागू कर दिया है
जो कि मजदूरों के हितकारी कानूनों को खत्म कर दिया है.सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, काम के घंटा का अधिकार, यूनियन बनाने का अधिकार, कामगार महिलाओं का अधिकार, न्यूनतम मजदूरी का अधिकार चार श्रम संहिता में खत्म कर दिया है
केंद्र सरकार संविधान में उल्लेखित मजदूर -किसान, छात्र-नोजवान, के अधिकारों को खत्म कर रही है.देश में एस आई आर के नाम पर नागरिकता एवं वोट देने के अधिकार पर हमला कर रही है.जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार चुनाव परिणाम हैं.लाखों लोगों को वोट से वंचित कर दिया गया है। चार श्रम संहिता मजदूरों के लिए घातक है.12-12 घंटा काम लिया जाएगा.मिनिमम वेज के स्थान पर फ्लोर वेज का निर्धारण किया जाएगा. चार श्रम कोड के बारे में मजदूरों के बीच ले जाना होगा और किसान आंदोलन के तर्ज पर असंगठित एवं संगठित मजदूरों को संगठित करके एक मुक्कमल आंदोलन खड़ा करना होगा.सभा की अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने किया.कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरि प्रसाद पप्पू, राज्य स्थाई समिति सदस्य कार्तिक प्रसाद, आनंदमयी पाल, सुभाष चटर्जी,नकुलदेव सिंह, विजय पासवान,सम्राट चौधरी,राणा चटटराज, विश्वजीत राय,काशीनाथ मंडल,वेद प्रकाश सिंह,मुश्ताक खान,औरंगजेब खान,गुड्डू रजक,उमेश पासवान,शशि पासवान,भूषण महतो,पतितपावन माझी,राजाराम पासवान,ठाकुर महतो,अजय महतो,शुभम पासवान, करण पासवान,रामलाल दा,जगदीश सॉव,सुभाष पासवान,राजबलम पासवान,बिशनी चौधरी,अभिजीत सिंह,समेत अन्य लोग मौजूद रहे.