26/09/2025
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम धनबाद में शुक्रवार 26 सिंतबर 2025 को नवरात्रि के अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने माता दुर्गा के नौ रूपों में सजकर दुर्गा नृत्य की प्रस्तुति की।डांडिया उत्सव में छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्कूल की प्राचार्य रितिका राज ने नवरात्रि के महत्व एवं डांडिया के महत्व के बारें में विद्यालयी बच्चों को बताया। निदेशक श्रीमति किरण सिंह ने अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।