27/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआ क्षेत्र के निवासियों को वर्षों पुरानी पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ी पहल हुई। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ पुल से खैरा पंजाबी धौड़ा तक झमाडा की 10 इंच की नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस योजना के धरातल पर उतरने से खैरा पंजाबी धौड़ा, बाबू बासा सहित आसपास के कई घनी आबादी वाले मोहल्लों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।गौरतलब है कि इन इलाकों के लोग लंबे समय से पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहे थे। स्थानीय निवासियों को पीने का पानी जुटाने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज के क्षेत्रों की दौड़ लगानी पड़ती थी। नई पाइपलाइन बिछ जाने के बाद अब लोग सीधे अपने घरों में पानी का कनेक्शन ले सकेंगे। शिलान्यास के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण पाइपलाइन योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके पूरा होते ही संबंधित मोहल्लों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।शिलान्यास के मौके पर पार्षद बदरी रविदास, राजेश गुप्ता,तमाल राय,कपिल पासवान,अभिमन्यु कुमार, मनीष पांडेय,भोला सिंह,आनंद खंडेलवाल, लता देवी,राजा चौरसिया,राजेश सिन्हा,विक्रम बर्नवाल, सचिन पासवान, विक्की रवानी, तारोपद रविदास, तुलसी तुरी, अनुज पासवान,सूरज सिंह,सुखदेव पासवान, लक्ष्मी पासवान,रियाज खान,कांता प्रजापति,सिकंदर पासवान,अरुण पासवान,सुनीता देवी, मनोरमा देवी, रेणु देवी, मंटू रवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।