17/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। केंदुआ की धरती पर पहली बार भव्य स्तर पर 'माँ गंगा की आरती' का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक और पावन अवसर को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि केंदुआ के इतिहास में यह पहला अवसर है जब काशी और हरिद्वार की तर्ज पर माँ गंगा की भव्य आरती आयोजित की जा रही है। इस दिव्य अनुष्ठान को यादगार बनाने के लिए विशेष साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।
👉सपरिवार शामिल होने की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का आह्वान किया है। समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि आज संध्या ठीक 6:00 बजे आरती का शुभारंभ होगा। सभी क्षेत्रवासी अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ समय पर पहुंचकर इस भव्य आरती का आनंद लें और पुण्य के भागी बनें।