09/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुस्तौर से अपनी स्कूटी से केंदुआ घर लौट रहे एक सर्राफा व्यवसायी अलकुशा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क हादसे में सोमवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुस्तौर निवासी 32 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी विवेक कुमार गुप्ता सोमवार की शाम अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में अलकुशा के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घटना की जानकारी केंदुआडीह पुलिस को दी। इसके साथ ही, घायल व्यवसायी से पूछताछ कर उन्हें तत्काल एक टोटो के माध्यम से केंदुआ भिजवाया गया।केंदुआ में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, व्यवसायी के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई हैं, और फिलहाल उनका इलाज जारी है।