05/11/2026
धनबाद : जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे 26 वर्षीय प्रिंस कुमार को आज आपकी मदद और दुआओं की जरूरत है।धनबाद-कतरास रोड स्थित मटकुरिया के संजय नगर निवासी प्रिंस कुमार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका इलाज पिछले काफी समय से तमिलनाडु के सीएमसी वेल्लोर अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि इलाज के दौरान लगातार बढ़ते खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है। अब हालत ऐसी हो गई है कि परिवार के लिए आगे इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।अपने बेटे को बचाने की उम्मीद में पिता सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित पूरे परिवार ने धनबाद के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,समाजसेवियों,व्यवसायियों और आम नागरिकों से भावुक अपील की है कि वे प्रिंस के इलाज में हरसंभव आर्थिक सहयोग करें।परिवार का कहना है कि एक छोटी-सी मदद भी प्रिंस के जीवन को बचाने की उम्मीद बन सकती है। ऐसे कठिन समय में परिवार को समाज के सहयोग की बेहद जरूरत है।
👉आइए, इंसानियत का परिचय दें और प्रिंस कुमार की जिंदगी बचाने के इस संघर्ष में उनका साथ दें।
आपका छोटा-सा सहयोग किसी परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। प्रिंस कुमार के बेहतर इलाज और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सभी से यथासंभव मदद करने की अपील की जाती है।मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं।