05/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे के कुशल मार्गदर्शन में जूनियर विंग एवं सीनियर विंग में छठ महापर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोक आस्था के महापर्व छठ की मनोहारी झाँकी प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति,परंपरा और लोक आस्था का सुंदर परिचय दिया।कार्यक्रम में बच्चों ने छठ पूजा से संबंधित पारंपरिक लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति दी.सीतली बयरिया,सीतल दूजे पनिया,जोड़े-जोड़े फलवा', 'केरवा के पात पर' तथा 'पहिले-पहिल छठी कइनी' जैसे लोकप्रिय छठ गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया.विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को छठ पर्व की पवित्रता और लोक संस्कृति से जोड़ दिया.इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है.यह पर्व हमें सूर्यदेव एवं प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ स्वच्छता,संयम,समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है.उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जुड़ाव विकसित होता है.उन्होंने सभी विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम का समापन छठी मैया के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति के भाव के साथ हुआ.संपूर्ण आयोजन ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय और उत्सवी वातावरण से सराबोर कर दिया.आयोजन को सफल बनाने में बीके भारती, सूरज दत्ता, रेखा कुमारी,अल्का सिन्हा, मीनल चोटालिया,जया गोस्वामी, मॉमिता बनर्जी सहित सभी का सराहनीय योगदान रहा.