04/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी /मैथन: पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित गोपालीचक न्यू कॉलोनी (शिव मंदिर के समीप) निवासी लापता युवक अमरजीत पासवान का शव आखिरकार मैथन में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, अमरजीत पासवान पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच मैथन ओपी पुलिस को मैथन क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी पुटकी पुलिस व संबंधित परिजनों तक पहुंचाई।सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मैथन पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त अमरजीत पासवान के रूप में की। पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।