03/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा के वरीय शिक्षक डॉ. जनार्दन सिंह (टीजीटी – जीवविज्ञान) की 31 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक सेवा के उपरांत उनके सम्मान में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयकेशिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गएअविस्मरणीय पलों को साझा करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ.सिंह को पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र,प्रशस्तिपत्र व प्रेमोपहार भेट किया। डॉ.सिंह ने अपने सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि डीएवी कुसुंडा की कार्यसंस्कृति सदैव स्मरण में रहेगी।प्राचार्य महोदय ने कहा कि डॉ. जनार्दन सिंह का 31 वर्षों का सेवाकाल केवल एक शिक्षक की नौकरी की अवधि नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और समर्पण की एक प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक की पहचान उसके द्वारा पढ़ाए गए पाठों से ही नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में दिखाई देने वाले सकारात्मक परिवर्तन से भी होती है। डॉ. सिंह ने अपने अनुभव, विद्वत्ता और कार्यनिष्ठा से विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को समृद्ध किया है।उन्होंने डॉ.सिंह के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।मौके पर एके तिवारी, अरुप चक्रवर्ती,बीके भारती, एमके सिंह,डॉ.आरबी राय,बी.खल्खो,संजय कुमार,सतीश पाठक,भूषण कुमार सिंह, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।