02/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : सोमवार को भाकपा माले धनबाद जिला कमिटी की ओर से काॅ.ए.के.राय कार्यालय, टेम्पल रोड पुराना बाजार धनबाद मे भाकपा माले के संस्थापक सदस्यो मे से एक तथा अगली पीढ़ी के अंतिम नायक काॅमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा मे सर्वप्रथम उनके फोटो पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि काॅमरेड स्वदेश भट्टाचार्य का जन्म-7 मार्च 1942 मे बंगाल मे हुआ था और उनका निधन-30 अक्टूबर 2026 को पटना मे हुई।काॅमरेड स्वदेश भट्टाचार्य 1974 से 1980 तक पार्टी के बिहार राज्य सचिव भी रहे।राष्ट्रव्यापी स्तर पर पार्टी के निर्माण और विस्तार मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा*।वे हमेशा कार्यकर्ताओ को पार्टी के राजनीतिक, वैचारिक व सांगठनिक मार्गदर्शन देते रहे।उनका निजी जीवन भी काफी कठिन संघर्षो से भरा हुआ था।पार्टी के पूर्णगठित निर्माण के केंद्रीय कमिटी मे भी उनकी अहम भुमिका रही।काॅमरेड स्वदेश भट्टाचार्य और बिनोद मिस्र ने कार्य क्षेत्र के रूप मे बिहार के भोजपुर ईलाका मे सामंती,जमींदारी के खिलाफ गांव के गरीब-दलित, उत्पीड़ित तथा शोषित-वंचित वर्ग को वैचारिक रूप से संगठित कर निरंतर संघर्ष किये।काॅमरेड स्वदेश भट्टाचार्य समाज के दबे-कुचले तथा मजदूर-किसान की आवाज बने।उनका निधन से वामपंथी आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई। उनका संघर्ष सादगी और वैचारिक प्रतिबद्धता हमसबो के लिए प्रेरणा और आनेवाली क्रान्ति की सीढी बनी।शोक सभा कि अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने की।श्रद्धांजलि देने वालो मे -राज्य स्थाई समिति सदस्य काॅ.कार्तिक प्रसाद, जिला कमिटी के सदस्य काॅ.सुभाष चटर्जी, सुवास प्रसाद सिंह,नकुलदेव सिंह, सम्राट चौधरी,विजय कुमार पासवान,राणा चटराज, मोनाज अख्तर,रामलाल दा,सुरजीत चंद्रा,उमेश पासवान,राजकुमार रवानी,राजेश बिरूवा,गुड्डू रजक,शशी पासवान,विक्की पासवान, लड्डू अंसारी आदि।