01/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : लायन्स क्लब रघुनाथ खरकिया आई हॉस्पिटल द्वारा श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी,शक्ति मन्दिर के संयुक्त तत्वाधान मे शक्ति मन्दिर प्रांगण मे रविवार को सचिव अरूण भण्डारी एवं चीरकुंडा से आए डाक्टर एवं सदस्यों द्वारा द्विप प्रज्वलन कर प्रातः 9.15 बजे से निशुल्क नेत्र जॉच शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें 97मरीजों की जॉच की गई.17 मरीजो मे मोतिया बिंद पाया गया एवं बाकि मरीजों को निशुल्क दवा दी गई.जिन मरीजों मे मोतिया बिंद पाया गया उनमें से 10 मरीजों को आपरेशन के लिए फिट पाया गया उन मरीजों को शक्ति मन्दिर द्वारा एम्बुलेंस से सोमवार प्रातः 6.15 बजे लायंस क्लब रघुनाथ खरकिया आई हॉस्पिटल चिरकुंडा भेजा जायेगा जहां उनका ऑप्रेशन अनुभवी डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा किया जायेगा.बाकी बचे सात मरीजों का बीपी,शुगर ज्यादा पाया गया इसलिए उनका आप्रेशन बाद मे करवाया जायेगा.सभी की आने जाने की व्यवस्था, ऑपरेशन, लेंस (ILO), खाना, रहना एवं दवाई दी जाएगी.ये सभी कार्य खरकिया हॉस्पिटल द्वारा श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी के सहयोग से किया जाएगा.मन्दिर कमिटी ने विशेष धन्यवाद जॉच कराने आए मरीजों को दिया जिन्होंने सेवा का अवसर प्रदान किया.इस कैंप के सफलता की विशेषता यह रही की बुजुर्ग बुर्जुग महिलाऐं महुदा, टुंडी, भूली ,धैया एवं दूर दराज से पहुंची.आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे शक्ति मन्दिर कमिटी,प्रबन्धन समिती,सेवादार एवं सभी कर्मचारी लगे रहे.