09/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : पीबी एरिया के मुख्य द्वारा पर अरलगड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत सदस्य रुपेश पासवान के द्वारा नियोजन सहित 11सूत्री माँग पत्र के साथ अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन गुरुवार को धनबाद सांसद ढुल्लु महतो धरना स्थल पर पहुंचे.और पीबी एरिया के महाप्रबंधक जयंत कुमार दास से वार्ता किया.महाप्रबंधक श्री दास ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इनके 11 सूत्री मांगों पर विचार किया जाएगा.जिसके बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अरलगड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत सदस्य रुपेश पासवान क़ो सांसद और महाप्रबंधक ने जूस व पानी पीला कर धरना समाप्त करवाया.वही मीडिया से बात करते हुए सांसद ढुल्लु महतो ने राज्य सरकार पर कोयला चोरी करवाने की आरोप लगाया साथ ही कहा की बीसीसीएल आज घाटे में जा रही है उसका जिम्मेवार पूरी तरह से इनके अधिकारी है.गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोयला चोरी पर संज्ञान लिया है.जल्द ही इसमें संलिप्त लोगो पर कार्रवाई होगी.