03/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पीबी एरिया 7 के BNR रेलवे साइडिंग के सी एच पी में चल रहे GTS कंपनी का मैन्युअल लोडिंग कार्य सहित अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर एटक यूनियन के अध्यक्ष चंदन खटीक और सचिव मनोहर पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया.संचालन यूनियन नेत्री निलू बाउरी ने किया.धरने में सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित हुई.कार्यक्रम के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन एवं GTS प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.वही एटक यूनियन के अध्यक्ष चंदन कुमार खटीक ने कहा कि BNR रेलवे साइडिंग के समीप कार्य कर रही GTS कंपनी स्थानीय बेरोजगारों के साथ भेदभाव कर रही है.जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कंपनी को भी सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार 75% स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देना होगा.वही एटक नेता मनोहर पासवान ने भी जीटीएस कंपनी के प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी अपना मनमाना रवैया अपनाई हुए हैं कुछ पुरानी मजदूरों के साथ शोषण भी कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर जल्द ही हमारी 7 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे.इसकी पूरी जिम्मेदारी परियोजना पदाधिकारी एवं जीटीएस प्रबंधन की होगी.धरना में मुख्य रूप से मुकेश पासवान,सोनी देवी, शांति देवी,राखी देवी,वरुण वर्मा,सुमित रजक,पुटुश रवानी,शनि पासी,मो. रियाज,गफार अंसारी,अशोक महतो,रमेश रवानी,दीपक पासवान,राजा गुप्ता,भरत राम,राजेश राम,मुकेश पासवान आदि उपस्थित थे.