02/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : इंडियन आईडल मे धनबाद का नाम रोशन करने वाले अभिषेक कुमार ने गुरुवार को माता के चरणों मे हाजरी लगाई शक्ति मंदिर कमिटी ने धनबाद का गौरव की उपाधि देते हुए अभिषेक कुमार को मातारानी की चुन्नी एवं मां का स्वरूप देकर सम्मानित करते हुए और प्रगति करने का आशीर्वाद दिया.उनके साथ आए पंकज सवारियां,अभिषेक के पिताजी एवं बहन को भी सम्मानित किया गया.सम्मानित करने वालों में सचिव अरूण भण्डारी, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी,कार्यकारणी सदस्य रवि गंडोत्रा,अरूण गुजराल,प्रबंधक ब्रजेश मिश्र,गौरव अरोड़ा,जितेंद्र मालाकार,धर्मेन्द्र कुमार,सतेंद्र मालाकार उपस्थित थे.