02/07/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : आई.एन. चंद्रो करकेंद एथलेटिक क्लब के प्रांगण में गुरुवार को वार्ड संख्या 13 के पूर्व वार्ड पार्षद,समाजसेवी स्वर्गीय संजय कुमार की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके समाजसेवा, सरल व्यक्तित्व और जनहित में किए गए कार्यों को स्मरण किया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों और शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।मौके पर जीतू पासवान,संतोष पासवान,नाजु पासवान,रविंदर पासवान बबलू पासवान सूरज पासवान सागर सिंह रवि पासवान भोली पासवान,राज पासवान ,रितेश पांडे,शुभम कुमार ,सुदेश कुमार के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.