28/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : मजदूर जनता दल यू. द्वारा रविवार को धनबाद परिषदन में एक दिवसीय बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मजदूर जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने किये।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, मजदूर जदयू के प्रभारी राजेन्द्र राही, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव एवं प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में मजदूर जदयू का प्रथम सूची का जिला पदाधिकारीओं में उपाध्यक्ष राम आसेर लाल, किशोर मिश्रा, दीपेश चौधरी, महासचिव पवन कुमार गुप्ता, बिरेन्द्र कुमार, सचिव दीपक कुमार सिंह, संगठन सचिव विद्या भूषण पासवान, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह को सर्वसम्मति से किया गया।इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने मजदूर जदयू के नये जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह का अभिनंदन किया गया। अपने वक्ताओं ने नेताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से पूरे जिले में मजदूर जदयू का सगंठन काफी मजबूत होगी।इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि धनबाद में जितने भी आउटसोर्सिंग चलाया जा रह है उसमें ज्यादातर गैर कानूनी तरीके से चलाया जा रहा है और जितना सुविधा विस्थापन को मिलना चाहिए वह नहीं के बराबर है इन सारी मुद्दो को लेकर मजदूर जनता दल यू. अगस्त माह में कोयला भवन के सामने एक दिवसीय महाधरना देगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, मजदूर जदयू के प्रभारी राजेन्द्र राही, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, वुद्धिजीवि जिलाध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप सिन्हा , महिला नेत्री रीता रानी मण्डल, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, शंकर चौरसिया, निवास गोप, गीता देवी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, झप्पु सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।