27/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत 11वर्षीय गूँगे बहरे बालक के साथ शनिवार को अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है.केंदुआडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि पासवान को पकड़ कर थाना ले आई है.पुलिस ने मामले में कांड अंकित कर जांच शुरू कर दिया है.मामले में केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जानकारी मिली है आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.परिजनों की शिकायत पर कांड अंकित कर लिया गया है.और मामले की जांच किया जा रहा है.