27/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : मुहर्रम के अवसर पर पुराना बाज़ार में विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़ों ने लाठी,तलवार का खेल करतब दिखा कर लोगों का मन मोह लिया वही दूसरी तरफ पुराना बाज़ार में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा अतिथियों एवम अखाड़ा कमिटी के स्वागत के लिए भव्य मंच बनाया गया था जिस की व्यवस्था काबिल ए तारीफ थी.चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा अतिथियों को हरे रंग का साफा भेट कर सम्मानित किया गया और अखाड़ा में शामिल लोगों के लिए पेय जल सहित शर्बत की व्यवस्था की गई थी.चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा पाटलिपुत्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से प्राथमिक उपचार एव एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी.चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते नजर आए.मुहर्रम के अवसर पर चैंबर के मंच पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कुंभ नाथ सिंह,कांग्रेस नेता रविन्द्र वर्मा,राजेश्वर सिंह यादव,सपन कश्यप,समाजसेवी दिलीप सिंह, सी ओ राम प्रवेश कुमार,बैंक मोड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सिरोलिया,बैंक मोड़ थाना प्रभारी असित सिंह, सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.बिना आग और पटाखा के प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा दल को चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा समाजसेवी कुंभ नाथ सिंह एवं बैंक मोड़ थाना प्रभारी असित सिंह के हाथों पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया.प्रथम पुरस्कार-अखाड़ा नंबर 1 दरी मोहल्ला,द्वितीय पुरस्कार- गजुआ टांड़ अखाड़ा कमिटी,तृतीय पुरस्कार - एस टी सी कंपाउंड अखाड़ा कमिटी
को दिया गया.बैंक मोड़ पुलिस को शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए "उत्कृष्ट सेवा सम्मान" से बैंक मोड़ थाना प्रभारी असित सिंह और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली को मोमेंटो दे कर चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा सम्मानित किया गया.पुराना बाज़ार में शांतिपूर्ण मुहर्रम का अखाड़ा सम्पन्न करवाने में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के अध्यक्ष सोहराब खान महासचिव पवन सोनी,संजय पांडेय,इमरान अली,विजय सैनी,नवनीत रिटोलिया,नितिन अग्रवाल,सलाउद्दीन महाजन,परवेज खान,सरदार नारायण सिंह,मो०तनवीर,दिनेश प्रसाद कुशवाहा,गोपाल प्रसाद,दीपक सिंह चौहान,सुरेंद्र साव आदि की सराहनीय भूमिका थी.