22/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : करीब एक माह पूर्व कुसुंडा क्षेत्र के एनजीकेसी कोलियरी के गोधर 6 नंबर में हुए गोफ की भराई बीसीसीएल प्रबंधन ने स्थानीय लोगो के सहयोग से सोमवार को शुरू कर दिया.प्रबंधन ने बताया कि मानसून को लेकर गैस रिसाव क्षेत्र में खतरा बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है.इसी कारण सुरक्षा कारणों से स्थानीय लोगो से बातचीत कर गोफ स्थल की भराई शुरू किया गया है.प्रबंधन ने लोगो से अपील किया है कि भू धसान क्षेत्र में रहनेवाले लोग सतर्क रहे ताकि कोई अनहोनी घटना न घटे.