21/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : करकेंद स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल (IPS) में दिनांक 21 जून दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा प्रथम से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं और सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर का संचालन योग शिक्षक उमेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग शिक्षक उमेश सिंह ने उपस्थित विद्यार्थीगण को योग और प्राणायाम के अनेक महत्वपूर्ण फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति का विशेष सहयोग रहा। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित एन पी शर्मा (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति),वीरेंद्र मुखर्जी (सदस्य),संजय कुमार (सदस्य), संजय चौबे (सदस्य), संतोष शर्मा (सदस्य)थे।योग शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधन समिति ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।