15/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : केंदुआ राजपूत बस्ती भूमि विवाद को लेकर पुटकी बलिहारी सभागार में सोमवार को रैयतों एवं बीसीसीएल पीबी एरिया के महा प्रबंधन जीसी साहा के बीच वार्ता हुई जो बेनतीजा रही.रैयतों की ओर से अधिवक्ता पंकज वर्णवाल ने बीसीसीएल से भूमि संबंधी प्लॉट डीड, खतियान एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की.इस पर बीसीसीएल प्रबंधन ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला दिया, लेकिन संबंधित भूमि के मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए.बीसीसीएल ने 11 नंबर खेवट एवं तोजी नंबर-8 पर दावा किया, जबकि रैयतों ने खेवट संख्या 5/1, 5/3, 5/4, 2/3 एवं 3/6 से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर भूमि सीमांकन, सर्वेक्षण एवं मुआवजा की मांग उठाई. बैठक में गर्भुडीह अंचलाधिकारी अनुपस्थित रहे.रैयतों की ओर से रंजीत सिंह,प्रदीप सिंह,सोनू सिंह,संतोष सिंह,दिनेश सिंह,दीना सिंह,विशाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.वार्ता में कोई सहमति नहीं बनने से विवाद बरकरार है.