15/06/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : निचितपुर गडेरिया फुटबॉल मैदान मे सोमवार को बासजोड़ा के ग्रामीण एवं कांग्रेस समर्थित लोगों की बैठक की गई.बैठक मे मुख्य रूप से मोहलीडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद आजाद एवं जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इसराफील उर्फ़ लाला के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई.बैठक मे सैकडो ग्रामीण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. वही ग्रामीणों ने एक स्वर मे कहा कि विगत 20 मई को बांसजोड़ा बस्ती मे हुए हिंसक झड़प एवं गोली कांड में किशुन रवानी के हत्या के आरोपी प्रदीप महतो और हिरालाल महतो खुलेआम घुम रहा है पुलिस अभी तक इन आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नही कर रही है. वही आजाद मुखिया ने कहा कि रजनी रवानी बस्ती में बाहरी लोगों को लाकर बस्ती का माहौल खराब किया.इसी झडप मे हमारे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता किशुन रवानी की गोली लगने से मौत हो गई.मृत्यु हमारे गांव के सदस्य की होती है और CBI जांच की मांग आजसू कर रहा है.घटना को अंजाम देने वाला ही न्यायिक की मांग कर रहा है.मतलब उलटा चोर कोतवाल को डांटे.वही जिला परिषद सदस्य इसराफिल उर्फ़ लाला ने बताया कि बस्ती के एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या आजसू कार्यकर्ता के द्वारा कर दिया जाता है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी हिरालाल महतो प्रदीप महतो खुलेआम धुम रहा है.आखिर पुलिस हत्याकांड के आरोपी को क्यों नही गिरप्तार कर रही है आखिरकार किसके किसके दवाव मे हत्या के आरोपियों को गिरप्तार नहीं किया जा रहा है.बैठक के जरिये ग्रामीणों ने आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो पर भी गंभीर आरोप लगया है. उन्होंने कहा की इस घटना मे आजसू जिलाध्यक्ष की भी संलिप्तता है पुलिस जिलाध्यक्ष के सारे कॉल डिटेल की जांच करे तभी दूध का दुध और पानी का पानी का पता चल जाएगा.अन्त मे ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले षड़यंत्रकारी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हम ग्रामीण किसी भी हद तक जा सकते है.पुलिस इस घटना की निष्पक्ष जांच करें.